जल्दी शादी करने के उपाय


जल्दी शादी करने के उपाय
विवाह योग्य लड़के-लड़की की शादी समय पर हो जाए तो उनके माता-पिता और खुद उनकी काफी चिंताएं समाप्त हो जाती है। वैसे तो किसी का विवाह कब होना है इस संबंध में कोई स्पष्ट तिथि नहीं बता सकता। परंतु ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी ग्रह बाधा की वजह से विवाह में विलंब हो रहा हो तो उपाय करें, शीघ्र ही आपके घर शहनाई बजेगी। कुछ ऐसे उपाय हैं जिनके करने से विवाह में आने वाली रुकावटें दूर होती हैं|यदि किसी अन्य कारण से विवाह नही हो पा रहा है तो आप इन उपायों के माध्यम से लाभ उठा सकते हैं|इससे सबसे पहली बात यह है की आपकी पत्रिका में विवाह योग होना आवश्यक है|आप सर्वप्रथम किसी ज्ञानी से बारीकी से अपनी पत्रिका का अध्यन करवा लें|उनसे यह पता करें विवाह क्यूँ नही हो पा रहा है अगर कोई गृह रूकावट डाल रहा है तो सर्वप्रथम उस गृह की शान्ति आवश्यक है|यदि आपकी पत्रिका के अनुसार कोई गृह ही समस्या दे रहा है,विवाह योग भी है और विवाह नहीं हो पा रहा है तो आप आगे दिए जा रहे उपाय कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं|
विवाह योग्य लोगों को प्रत्येक गुरूवार को नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए|केसर का भी प्रयोग करना चाहिए|
यदि ऐसे लोग गुरूवार को गाय को भोग अर्थात दो आटे के पेड़े पर थोड़ी हल्दी लगाकर थोडा गुड तथा चने की गीली दाल का भोग देना चाहिए|
भूलकर भी बजुर्गों का अपमान न करें|बजुर्ग व्यक्तियों का सम्मान करना चाहिए|
यह प्रयोग शुकल पक्ष के प्रथम गुरूवार से करना चाहिए|गुरूवार की शाम को पांच प्रकार की मिठाई के साथ हरी इलाइची का जोड़ा तथा शुद्ध घी के दीपक के साथ जल अर्पित करना चाहिए|यह लगातार तीन गुरूवार करना चाहिए|
गुरूवार को केले के वृक्ष के समक्ष गुरु के १०८ नामों के उच्चारण के साथ शुद्ध घी का दीपक तथा जल अर्पित करना चाहिए|
अब यहाँ आपको ऐसा उपाय बताया जा रहा है जिसका प्रयोग करने से विवाह में कोई भी रूकावट नही आएगी|जिस समय का योग आपकी कुंडली में है,तो विवाह उसी समय होगा|इसके लिए मंगलवार को प्रातः सूर्योदय काल में एक सुखा नारियल लें|३०० ग्राम बूरा यानि पीसी शक्कर तथा ११ रूपए का पंचमेवा मिला लें|नारियल मैं इतना बड़ा छेद करें,जिसमे आपकी ऊँगली जा सके|उसमे पीसी शक्कर व पंचमेवा मिलाकर भर दें,और किसी पीपल के नीचे थोडा गद्दा कर दबा दें|जो शक्कर बच जाये उसे गद्दे के ऊपर ही डालकर एक पत्थर रख दें|जिससे कोई जानवर उसे निकाल न सके|ऐसा आप सात मंगलवार को करें|किसी भी कन्या के लिए इसे लगातार सात मंगलवार करना नामुमकिन है तो अस्वस्थ दिनों में न कर के उसके बाद शुद्ध होने पर पुन:आरम्भ कर सकती है|इस प्रयोग में यह सावधानी रखनी है की सोमवार की रात्रि से मंगलवार प्रयोग होने तक जल नहीं पीना है और किसी से भी बात नहीं करनी है|सात मंगल होने के बाद आप स्वयं ही चमत्कार देखेंगे|
यदि किसी कन्या की पत्रिका में मंगली योग होने के कारण विवाह में बाधा आ रही है तो व कन्या मंगल चंडिका स्त्रोत का मंगलवार तथा शनिवार को सुंदर काण्ड का पाठ करे|इससे भी विवाह बाधा दूर होती है|
शुक्रवार की रात्रि में आठ छुआरे जल में उबाल कर जल के साथ ही अपने सोने वाले स्थान पर सिरहाने रख कर सोयें तथा शनिवार को प्रात:स्नान करने के बाद किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें|यह प्रयोग भी चमत्कारी है|
शीघ्र विवाह के लिए सोमवार को १२०० ग्राम चने की दाल व सवा लीटर कच्चा दूध दान करें|जब तक विवाह न हो ,तब तक यह प्रयोग करते रहना है|इस प्रयोग में आपका विवाह होना आवशयक है|
कन्या जब किसी कन्या के विवाह में जाये और यदि वहन पर कन्या को मेहँदी लग रहे हो तो अविवाहित कन्या कुछ मेहँदी उस कन्या के हाथ से लगवा ले तो विवाह का मार्ग प्रशस्त होता है|
कन्या सफेद खरगोश को पाले तथा अपने हाथ से उसे भोजन के रूप में कुछ दे|यदि विवाह में बुध रूकावट दे रहा हो तो खरगोश को हरी घास खिलाएं|
कन्या के विवाह की चर्चा करने उसके घर के लोग जब भी किसी के यहाँ जायें तो कन्या खुले बालों से,लाल वस्त्र धारण कर हँसते हुए उन्हें कोई मिष्ठान खिला कर विदा करे|विवाह की चर्चा सफल होगी|
पूर्णिमा को वाट वृक्ष की १०८ परिक्रमा देने से भी विवाह बाधा दूर होती है|गुरूवार को वाट,पीपल,केले के वृक्ष पर जल अर्पित करने से विवाह बाधा दूर होती है|
विवाह , प्रेम विवाह , विवाह में रुकावट , विवाह के बाद अनबन , संतान न होना , गृह कलेश आदि सभी समस्याओं के लिए संपर्क करें।
Acharya Anil Verma
Master in Astrology and Vaastu shastra
C7/37 F.F SHIVA CHOWK SECTOR 7 ROHINI DELHI
9811715366 , 8826098989
www.astrologerinindia.co.in
aryaastro@gmail.com
विवाह , प्रेम विवाह , विवाह में रुकावट , विवाह के बाद अनबन , संतान न होना , गृह कलेश आदि सभी समस्याओं के लिए संपर्क करें।

http://astrologerinindia.co.in/vastu-for-office.html

http://astrologerinindia.co.in/vastu-for-office.html

Vastu SastraVaastu is a Sanskrit Word which means a residence or home plot of land foundation of a house .Vastu Shastras Vaastu (Vastu) in Delhi India are Ancient Manual of architecture. It contains Vastu Vidya Vastu Study. Human civilization started & Human Started Building homes, Vaastu(Vastu) has always most important parts of life. Sometimes we avoid principle of ancient vedic science while constructions. It also can have a very much negative impact on our upcoming life like loss in business; Our Family Members fall sick or suffer from stress because of Vaastu (Vastu) defects in our home. Vaastu is always science of all type of construction which is one of the most important in construction since Vedic or ascent period. Vaastu(Vastu) is always a science of balancing connecting with law of nature ,vaastu(vastu) friendly.

In vaastu(vastu) shastra thinking about internal & external surrounding environments of building. Word Vaastu(vastu) means is Vasa or Vasu. This is always branch of vedic science which majorly deal with basics of all type construction. For Best Vaastu(vastu) Consultancy, you can speak with Expert Vastu Consultant Acharya Anil Verma who helps you to understands right direction for Residential Vaastu (vastu) Delhi India ,Industrial Vaastu (vastu) Delhi India,Commercial Vaastu (vastu) Delhi India, all type of Vaastu (vastu) Solutions.

Vastu Purusha Mandala
Vastu Purusha Mandala most important & associative parts of vastu (vastu) shastra & mathematical design Help us to give best outcome. Metaphysical Plan & Supernatural forces. term "Purusha" connected to soul energy or Universal Principle. 
In Vastu(Vaastu) Purusa Mandala, areas (Padas, Squares) are connected with such as given below:
» North- Kubera- Wealth or Finance
» South- Yama- Related our Life's
» East- Indra- Solar or Seeing the world
» West- Varuna- water- (Physical)
» Northeast (Eshanya)- Ruled by Shiva
» Southeast- Agni- Ruled by the fire - Agni (Energy)
» Northwest- Vayu- winds 
» Southwest- Pitru/Nairutya, Niruthi- Ruled by ancestors (History)
» Center- Brahma- Ruled by the God Who Created of the universe 

Why to Choose Acharya Anil Verma:
Acharya Anil Verma Faiths Vaastu(vastu) is just not theoretical rules or guidelines is always a practical part . He gives customized services to every individual as per requirements or needs, only after considering construction process & objective. Morever he is right combination of Numerology, Astrology &Vaastu (vastu) Shastra which assures you with mental peace of mind .Guru Acharya Anil Verma is Post Graduate in Vaastu(vastu) from Lal Bahadur Sanskrit Vidyapeeth in Delhi Inida. He has also done Diploma from Institute of Vaastu & Joyful Living Surrounding. 

What We are Doing in Vastu?
Acharya Anil Verma puts extra efforts of going for site visit because after site visits he can identified the essential information & blueprints , which is hurting your life or distracting your life's .We also focus on certain facts like: 
» Vibrations come from the site.
» Slope of Floor.
» Shape & Structure of the plots.
» Construction.
» Surrounding withRoads.
» Height of the boundary walls.
» Effect of sunlight & shadows.
» About Doors & Windows.
» Bathroom ,Kitchen & Balcony Position 
» Placing Mandir(Small Temple in Home)
» Types of Vaastu(vastu) Remidies-

Residential or Home Vaastu(vastu) Start from foundation & land testing , direction, slope, puja archna, all rooms, kitchen positions , bedroom position, drawing room or living room position ,guest room position, bathroom position, lobby position ,toilets position, windows position, doors position ,colors on walls n doors ,slope, stairs position, worship room position, storeroom position etc. also done Vaastu shanti ,grah parvesh muhurat & puja.

Commercial Vaastu(Vastu) Commercial Offices , Commercial Mall or all types shops , Commercial showrooms , Commercial malls, Commercial institutions, hotels, restaurants, clinics, hostels, banks, marriage halls, banquet halls Etc
Industrial Vaastu(vastu) all type Industries small or big industries factories ,go downs. focus on machinery position & direction , facing or sitting of workers work station, vastu position of raw martial & ready material , management office work place or work stations ,director rooms, public dealing rooms etc .
Eclectic & Generator Room Direction, Direction of sun energy comes in factories ,magnetic field & complete balance of panchmahaboot & directions.
We always divided the consulting process into different sections. Acharya Anil Verma makes all clients feel comfortable Because of a frank nature connective interaction without leavening client personal space, If you feel any kind of disturbances at your home because of Vaastu(vastu) Dosh & we can give Remedies & Advice over the phone or email in that case you can pay us by online transfer money.
Astrologer Anil Verma Expert in Vastu(Vaastu) Shastra like home Vastu(Vaastu), bathroom & kitchen Vastu(Vaastu), Flat Vastu(Vaastu),Polt Vastu(Vaastu), Commercial & Residential Vastu(Vaastu), Office Vastu(Vaastu), Institute Vastu(Vaastu), all type of Vastu(Vaastu) solutions

http://astrologerinindia.co.in/vastu-for-office.html

http://astrologerinindia.co.in/vastu-for-office.html

दीपावली एक साधना दिवस

                       दीपावली एक साधना दिवस
                    07/NOV/2018
   

Lakshmi Puja Muhurta = 17:57 to 19:53
Duration = 1 Hour 55 Mins
Pradosh Kaal = 17:27  to 20:06
Vrishabha Kaal = 17:57 to 19:53
Amavasya Tithi Begins = 22:27 on 06/nov/2018
Amavasya Tithi Ends = 21:31 on 07/nov/2018
MAHANISHITA MUHURAT
Mahanishita Kaal = 23:38to 24:31+
Simha Kaal = 24:28 TO 26:45+
Auspicious Choghadiya Muhurat for Diwali Lakshmi Puja
Morning Muhurta (LABH,AMRIT) = 06:41 TO 9:23
Morning Muhurta (SHUBH ) = 10:44 - 12:05
Evening Muhurta (LABH, Char) = 14:46 - 17:28
Night Muhurta (SHUBH,AMRIT,CHAR) = 19:07 TO 21:31

भारतीय संस्कृति में दीपावली सबसे अधिक लोकप्रिय व महत्वपूर्ण पर्व हैं। यह पर्व धन की आराधना व उल्लास की पूर्णता का पर्व हैं। कार्तिक कृषण पक्ष की त्रयोदशी से चलने वाला कार्तिक शुक्ल की द्वितीय तक यह पञ्च दिवसीय पर्व धन व् समृधि की वृद्धी ,स्वास्थय की प्राप्ति ,दरिद्रता का निवारण ,ऋण्मुक्ति ,व्यापार वृद्वि ,इहलौकिक  व् परलौकिक सुखों की प्राप्ति इत्यादि  उदेश्यों की पूर्ति के लिए किया जाता है। संपूर्ण वर्ष में की गयी साधनाओं का चार्मौत्कर्ष का समय है, दीपावली की रात को साधनाओं की पूर्णता व फल की प्राप्ति का सबसे उत्तम समय माना जाता है। अषाढ शुक्ल की एकादशी से कार्तिक शुक्ल की एकादशी  तक वर्षा ऋतू रहती है। नरक चतुर्दशी को धूमावती (अलक्ष्मी ) का गमन होता है। दुसरे दिन अमावस्या को रोहिणी रूपा लक्ष्मी कमला का आगमन होता है।  
कार्तिक मास के कृषण पक्ष की अमावस्या से सूर्य नीच होता है। सूर्य प्राण मलिन हो जाता है। अमावस्या के कारण चन्द्र ज्योति भी मलिन हो जाती है। चार मास की वर्षा के बाद पृथ्वी की प्राण्मय ज्योति भी निर्बल पड़ जाती है। इसलिए तीनों ज्योतियों के अभाव में ज्योतिर्मय आत्मा भी विर्यविहिन हो जाती है। इसलिए आत्मा ,पृथ्वी को ज्योतिर्मय शक्ति देने के लिए इस दिन  दीपावली पर विशेष साधनाए की जाती है। इस दिन दीपमाला करके यज्ञ, पूजा का विशेष महत्व है। इसे कालरात्री भी कहा जाता है। इस दिन साधना करने से विशेष सिद्धियां मिलती हैं क्योकि कोई भी ज्योति मंत्रो की तरंगो को इस्ट तक जाने से नही रोकती। लक्ष्मि का स्वागत किया जाता है , महाकाली ,महालक्ष्मी ,महासरस्वती की पूजा साधना का विशेष फल प्राप्त होता है।  इसी रात १२ बजे के बाद महाकाली का साम्राज्य रहता हैं। इस रात सिंह लग्न (स्थिर लग्न )में साधना करने से स्थिर फल अवश्य मिलता हैं।
इस रात को लक्ष्मी के  अनुष्ठान के मंत्रो का जाप करके प्रत्येक व्यक्ति अपने आने वाले भाग्य का निर्माण कर सकता हैं।
१. ॐ श्रीं श्रिये नमः
२. ॐ ऐं लक्ष्मी कमाल्धारिणी कमलहंसी स्वाहा।
३. ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं लक्ष्मी मम धनं पूरय चिंताए दुरय -दुरय स्वाहा।
४. श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलाऐं प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महाल्क्ष्मे नमः।
५. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्मे नमः।
६. ॐ शुक्ले महाशुक्ले कमलदल निवासे श्री महालक्ष्मे नमः।
७. ॐ श्रीं स्थिरलक्ष्मये श्रीं वरदाये नमः। 
इन मंत्रो के अलावा आप इस दिन महाशक्तियो के किन्ही भी मंत्रो के विधिविधान अनुसार जाप करके अवश्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।  इस दिन श्री यन्त्र ,संपूर्ण महालक्ष्मी यन्त्र ,बीसा यन्त्र ,कुबेर यन्त्र ,पंद्रह यन्त्र , बाधामुक्ति यन्त्र , आदि अनेको यन्त्र सिद्ध कर सकते हैं। इस रात को आप अपनी आवश्यकता अनुसार कोई भी यन्त्र सिद्ध कर ले या किसी भी विद्वान् से सिद्ध करवा कर घर मैं स्थापित अवश्य करें।
 आप सबके लिए श्री सूक्तं के मंत्र अर्थ सहित दे रहा हूँ। आप इन मंत्रो द्वारा अपने जीवन में धन धान्य सम्पनता यश लाभ प्राप्त कर सकते है , इन मंत्रो मे से कोई भी एक मंत्र का अनुष्ठान अर्थात १२५००० मंत्र की एक आवर्ती अनुष्ठान कर सकते है , इसके लिए भगवन गणेश माँ लक्ष्मी और भगवन विष्णु का आवाहन करके नित्य ३० माला ४० दिनों तक लगातार रोज जाप करें। 
माँ महालक्ष्मी आप के संपूर्ण परिवार पर कृपा करेगी .

दीपावली पर इन मंत्रो का जाप बहुत ही फलदायक है। इन मंत्रो की कमल गट्टे ,गूगल ,खीर ,मखाने की आहुति भी बहुत धनदायक होती है , माँ लक्ष्मी की सदेव कृपा बनी
 रहती है। 
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आये तो जगत कल्याण के लिए इसे आप आगे बढ़ा सकते है ,इस पोस्ट को अधिक से अधि शेयर और प्रमोट करके आप महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें । 

                               श्री सूक्तं अर्थ सहित


           ॐ हिरण्यवर्णां हरिणीं सुवर्णरजतस्त्रजाम्।
           चन्द्रां हिरण्मयीं लक्ष्मीं जातवेदो म आ वह। (१)
हे जातवेदा अग्निदेव आप मुझे सुवर्ण के समान पीतवर्ण वाली तथा किंचित हरितवर्ण वाली तथा हरिणी रूपधारिणी सुवर्नमिश्रित रजत की माला धारण करने वाली , चाँदी के समान धवल पुष्पों की माला धारण करने वाली , चंद्रमा के सद्रश प्रकाशमान तथा चंद्रमा की तरह संसार को प्रसन्न करने वाली या चंचला के सामान रूपवाली ये हिरण्मय ही जिसका सरीर है ऐसे गुणों से युक्त लक्ष्मी को मेरे लिए बुलाओ। 
         ॐ तां म आ व ह जातवेदो लक्ष्मीमनपगामिनीम्
            यस्यां हिरण्यं विन्देयं गामश्वं परुषानहम।। (२)
हे जातवेदा अग्निदेव आप उन जगत प्रसिद्ध लक्ष्मी जी को मेरे लिए बुलाओ जिनके आवाहन करने पर मै सुवर्ण ,गौ, अश्व और पुत्र पोत्रदि को प्राप्त करूँ। 
             ॐ अश्वपूर्वां रथमध्यां हस्तिनाद्प्रमोदिनिम। 
                 श्रियं देविमुप हवये श्रीर्मा देवी जुस्ताम।। (3)

जिस देवी के आगे और मध्य में रथ है अथवा जिसके सम्मुख घोड़े रथ से जुते हुए हैं ,ऐसे रथ में बैठी हुई , हथियो की निनाद स संसार को प्रफुल्लित करने वाली देदीप्यमान एवं समस्त जनों को आश्रय देने वाली लक्ष्मी को में अपने सम्मुख बुलाता हूँ। दीप्यमान तथा सबकी आश्रयदाता वह लक्ष्मी मेरे घर में सर्वदा निवास करे।
       ॐ कां सोस्मितां हिरण्य्प्राकारामार्द्रां ज्वलन्तीं तृप्तां तर्पयन्तीम्। 
                    पद्मेस्थितां पदमवर्णां तामिहोप हवये श्रियम्।। ४)

जिसका स्वरूप वाणी और मन का विषय न होने के कारण अवर्णनीय है तथा जो मंद हास्यायुक्ता है, जो चारों ओर सुवर्ण से ओत प्रोत है एवं दया से आद्र ह्रदय वाली देदीप्यमान हैं। स्वयं पूर्णकाम होने के कारण भक्तो के नाना प्रकार के मनोरथों को पूर्ण करने वाली। कमल के ऊपर विराजमान ,कमल के सद्रश गृह में निवास करने वाली संसार प्रसिद्ध लक्ष्मी को में अपने पास बुलाता हूँ।
             ॐ चन्द्रां प्रभासां यशसा ज्वलन्ती श्रियं लोके देवजुस्टामुदराम्।
            तां पद्मिनीमी शरणं प्रपधे अलक्ष्मीर्मे नश्यतां तवां वृणे।।(५)
चंद्रमा के समान प्रकाश वाली प्रकृत कान्तिवाली , अपनी कीर्ति से देदीप्यमान , स्वर्ग लोक में इन्द्रादि देवों से पूजित अत्यंत दानशीला ,कमल के मध्य रहने वाली ,सभी की रक्षा करने वाली एवं अश्रयदाती ,जगद्विख्यात उन लक्ष्मी को में प्राप्त करता हूँ। अतः मैं तुम्हारा आश्रय लेता हूँ ।

        ॐ आदित्यवर्णे तप्सोअधि जातो वनस्पतिस्तव व्रक्षोथ बिल्वः।
          तस्य फलानि तपसा नुदन्तु या अन्तरा याश्च बाह्य अलक्ष्मीः।।(६)
हे सूर्य के समान कांति वाली देवी अप्पके तेजोमय प्रकाश से बिना पुष्प के फल देने वाला एक वृक्ष विशेष उत्पन्न हुआ। तदन्तर अप्पके हाथ से बिल्व का वृक्ष उत्पन्न हुआ। उस बिल्व वृक्ष का फल मेरे बाह्य और आभ्यन्तर की दरिद्रता को नष्ट करें।।

                 उपैतु मां देवसखः किर्तिक्ष्च मणिना सह।
               प्रदुभुर्तॉस्मि रास्ट्रेअस्मिन् कीर्तिंमृद्विमं ददातु मे।(७)

हे लक्ष्मी ! देवसखा अर्थात श्री महादेव के सखा (मित्र ) इन्द्र ,कुबेरादि देवतओं की अग्नि मुझे प्राप्त हो अर्थात मैं अग्निदेव की उपासना करूँ। एवं मणि के साथ अर्थात चिंतामणि के साथ या कुबेर के मित्र मणिभद्र के साथ या रत्नों के साथ ,कीर्ति कुबेर की कोशशाला या यश मुझे प्राप्त हो अर्थात धन और यश दोनों ही मुझे प्राप्त हों। मैं इस संसार में उत्पन्न हुआ हूँ , अतः हे लक्ष्मी आप यश और एश्वर्या मुझे प्रदान करें।
                   क्षुत्पिपासामलां ज्येष्ठमलक्ष्मीं नाशयाम्यहम्।
                  अभूतिमसमृद्धि च सर्वां निर्गुद में गृहात्।।(८)
भूख एवं प्यास रूप मल को धारण करने वाली एवं लक्ष्मी की ज्येष्ठ भगिनी दरिद्रता का में नाश करता हूँ अर्थात दूर करता हूँ। हे लक्ष्मीआप मेरे घर में अनैश्वर्य तथा धन वृद्धि के प्रतिब धक विघ्नों को दूर करें।
                 गन्धद्वारां दुराधर्षां नित्यापुष्टां करीषिणीम्।
                 ईश्वरीं सर्वभूतानां तामिहोप हवये श्रियम्।।(९)
सुगन्धित पुष्प के समर्पण करने से प्राप्त करने योग्य,किसी से भी न दबने योग्य। धन धान्य से सर्वदा पूर्ण कर गोउ ,अश्वादि पशुओं की समृद्धि देने वाली , समस्त प्राणियों की स्वामिनी तथा संसार प्रसिद्ध लक्ष्मी को  में अपने घर परिवार मैं सादर बुलाता हूँ।।

                  मनसः काममाकूतिं वाचः सत्यमशीमहि।
                 पशुनां रूपमन्नस्य मयि श्रीः श्रयतां यशः।।(१०)

हे लक्ष्मी ! मैं आपके प्रभाव से मानसिक इच्छा एवं संकल्प। वाणी की सत्यता,गोउ आदि पशुओ के रूप (अर्थात दुग्ध -दधिआदि एवं याव्ब्रिहादी) एवं अन्नों के रूप (अर्थात भक्ष्य ,भोज्य। चोष्य,चतुर्विध भोज्य पदार्थ ) इन सभी पदार्थो को प्राप्त करूँ। सम्पति और यश मुझमे आश्रय ले अर्थात में लक्ष्मीवान एवं कीर्तिमान बनूँ।।

                       कर्दमेन प्रजा भूता मयि संभव कर्दम।
                      श्रियम वास्य मे कुले मातरं पद्ममालिनीम्।।(११)

"कर्दम "नामक ऋषि -पुत्र से लक्ष्मी प्रक्रस्ट पुत्रवाली हुई है। हे कर्दम !तुम मुझमें अच्छी प्रकार से निवास करो अर्थात कर्दम ऋषि की कृपा होने पर लक्ष्मी को मेरे यहाँ रहना ही होगा। हे कर्दम ! मेरे घर में लक्ष्मी निवास करें ,केवल इतनी  ही प्रार्थना नहीं है अपितु कमल की माला धारण करने वाली संपूर्ण संसार की माता लक्ष्मी को मेरे घर में  निवास कराओ।।
               आपः सृजन्तु स्निग्धानि चिक्लीत वस् मे गृहे।
              नि च देवीं मातरं श्रियं वास्य मे कुले।।(12)

जिस प्रकार कर्दम ली संतति 'ख्याति 'से  लक्ष्मी अवतरित हुई उसी प्रकार कल्पान्तर में भी समुन्द्र मंथन द्वारा चौदह रत्नों के साथ लक्ष्मी का भी आविर्भाव हुआ है। इसी अभिप्राय से कहा जा सकता है कि वरुण देवता स्निग्ध अर्थात मनोहर पदार्थो को उत्पन्न करें। (पदार्थो कि सुंदरता ही लक्ष्मी है। लक्ष्मी  के आनंद, कर्दम ,चिक्लीत और श्रित -ये चार पुत्र हैं। इनमे 'चिक्लीत ' से प्रार्थना की गई है कि हे चिक्लीत नामक  लक्ष्मी  पुत्र ! तुम मेरे गृह में निवास करो। केवल तुम ही नहीं ,अपितु दिव्यगुण युक्त सर्वाश्रयभूता अपनी माता लक्ष्मी को भी मेरे घर में निवास कराओ।
             आद्रॉ  पुष्करिणीं  पुष्टिं पिंडग्लां पदमालिनीम्।
            चन्द्रां  हिरण्मयीं लक्ष्मी जातवेदो म आ वह।। (13)
हे अग्निदेव ! तुम मेरे घर में पुष्करिणी अर्थात दिग्गजों (हाथियों ) के सूंडग्रा से अभिषिच्यमाना (आद्र शारीर वाली ) पुष्टि को देने वाली अथवा पुष्टिरूपा रक्त और पीतवर्णवाली ,कमल कि माला धारण करने वाली ,संसार को प्रकाशित करने वाली प्रकाश स्वरुप लक्ष्मी को बुलाओ।।
                 आद्रां यः करिणीं यष्टिं सुवर्णां हेममालिनीम्।
               सूर्यां हिरण्मयीं लक्ष्मी जातवेदो म आ वह।। (१४)
हे अग्निदेव !तुम मेरे घर में भक्तों पर सदा दयद्रर्चित अथवा समस्त भुवन जिसकी याचना करते हैं,दुस्टों को दंड देने वाली अथवा यष्टिवत् अवलंबनीया (सारांश  यह हें कि , 'जिस प्रकार लकड़ी के बिना असमर्थ पुरुष चल नहीं सकता,उसी प्रकार लक्ष्मी के बिना संसार का कोई भी कार्य नहीं चल सकता ), सुन्दर वर्ण वाली एवं सुवर्ण कि माला वाली सूर्यरूपा  (अर्थात जिस प्रकार सूर्य अपने प्रकाश और वृष्टि द्वारा जगत का पालन -पोषण करता है उसी प्रकार लक्ष्मी ,ज्ञान और धन के द्वारा संसार का पालन -पोषण करती है)अतः प्रकाश स्वरूपा लक्ष्मी को बुलाओ।

              तां म आवह जातवेदो लक्ष्मी मन पगामिनीम् ।
                यस्यां हिरण्यं प्रभूतं गावो दास्योअश्र्वान् विन्देयं पुरुषानहम्।। (१५)
हे अग्निदेव ! तुम मेरे यहाँ उन जगद्विख्यात लक्ष्मी को जो मुझे छोड़कर अन्यत्र न जाने  वाली हों ,उन्हें बुलाओ। जिन लक्ष्मी के द्वारा मैं सुवर्ण , उत्तम ऐश्वर्य ,गौ ,दासी ,घोड़े और पुत्र -पौत्रादि को प्राप्त करूँ अर्थात स्थिर लक्ष्मी को प्राप्त करूँ।

                यः शुचिः प्रयतो भूत्वा जुहुयादाज्यमन्वहम्।
               सूक्तं पञ्चदशर्च च श्रीकामः सततं जपेत्।। (१६)


जो मनुष्य लक्ष्मी कि कामना करता हो ,वह पवित्र और सावधान होकर प्रतिदिन अग्नि में गौघृत  का हवन और साथ ही श्रीसूक्त कि पंद्रह ऋचाओं का प्रतिदिन पाठ करें।

ज्योतिष व वास्तु आचार्य  अनिल वर्मा
मंत्र तंत्र यन्त्र विशेषज्ञ
माँ पीताम्बरा पीठ (बगलामुखी ) दतिया से दीक्षित 
9811715366 , 8826098989
www.aryaastrologer.com
Email-aryaastro@gmail.com
www.youtube.com/acharyaanil1

सभी प्रकार के यन्त्र ,शुद्ध मंत्रो द्वारा सिद्ध रत्न ,उपरत्न ,रुद्राक्ष ,गृह दोष निवारण ,गंड मूल शांति ,अमावस्या ,कृष्ण  चतुर्दशी दोष शांति ,पितर दोष ,कालसर्प दोष निवारण आदि के उपाय ,वास्तु द्वारा बंद पड़े व्यवसाय का खुलवाना ,शांति व सोभाग्य की प्राप्ति के अनुष्ठान ,वास्तु शांति , विधि विधान द्वारा शिलान्यास, आदि के लिए संपर्क करें।

अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा शरद नवरात्री विधान

               अश्विन शुक्ल पक्ष  प्रतिपदा शरद नवरात्री विधान 



                                          



श्री सप्तश्लोकी दुर्गा
शिव उवाच :-
 देवि तवं भक्तसुलभे सर्वकार्यविधायनि।
क्लौं हि कार्यसिध्यर्थमुपाय ब्रूहि यन्नतः।।
शिवजी बोले -है देवि -तुम भक्तो के लिए सुलभ हो और समस्त कर्मो का विधान करने वाली हो। कलियुग मे कामनाओंकी सिद्धि हेतु कोई उपाय हो तो उसे अपनी वाणी द्वारा सम्यकरूप व्यक्त करें।
देव्युवाच ;
श्रुणु देव प्रवक्ष्यामि क्लौं सर्वेष्टसाधनम्।
मया तवैव स्नेहनाप्यम्बास्तुति प्रकाश्यते।।
देवि ने कहा -हे देव -आपका मेरे ऊपर बहुत स्नेह है। कलियुग मे समस्त कामनाओं की सिद्धि करने वाले जो साधन हैवह बतलाऊँगी सुनो। उसका नाम है " अम्बास्तुति " .
वह भगवती महामाया देवि ज्ञानियो के भी चित को बलपूर्वक खींचकर मोह मे दाल देती हैं।
माँ दुर्गे। आप स्मरण करने पर सब प्राणियों का भय हर लेती है। और स्वस्थ पुरुषो द्वारा चिंतन करने पर उन्हें परमकल्याणकारी बुद्धि प्रदान करती है। दुःख, दरिद्रता , भय ,हरनेवाली देवी आपके सिवा कौन है जिसका चित सबकाउपकार करने के लिए दयार्द्र रहता है।
नारायणी। तुम सदा सब प्रकार का मंगल करने वाली हो। कल्याणदायिनी शिवा हो। सब पुरुषो द्वारा सिद्ध करने वालीशरणागतवत्सला तीन नेत्रोंवाली  गौरी हो तुम्हे नमस्कार हैं।
शरण मे आये हुए पीड़ितों की रक्षा में संलग्न रहने वाली तथा सबकी पीड़ा दूर करने वाली नारायणी देवी।  तुम्हेनमस्कार है। सर्वस्वरूपा , सर्वेश्वरी ,तथा सब प्रकार की शक्तियों से संपन्न दिव्यस्वरूपा दुर्गा देवी।  सब भयों सेहमारी रक्षा करों  तुम्हे नमस्कार हैं।  देवि : तुम प्रसन्न होने पर सब रोगों को नष्ट कर देती हो। और कुपित होने परमनोवांछित सभी कामनाओं का नाश कर देती हो।  जो लोग तुम्हारी शरण मैं जा चुके है उनपर विपत्ति तो आती हीनहीं तुम्हारी शरण मैं गए हुए मनुष्य दुसरो को शरण देने वाले हो जाते है। सर्वेशवरी। तुम इसी प्रकार तीनो लोको कीसमस्त बाधाओं को शांत करो और हमारे शत्रुओं का नाश करती रहो।
शाश्त्रों के अनुसार कलियुग का युगधर्म शक्ति उपासना है।  कहा गया है जब कलिकाल प्रबल होगा तब एकमात्र शक्तिउपासना ही भव-सागर से पार  उतारेगी। तथा यह शक्ति उपासना ही महामाया अम्बे ,भवानी की उपासना ,व्रत  एवंसाधना है। अपने भीतर शक्ति का संचार करना अपने को ऊर्जावान करना ही साधना है। नवरात्री मैं शक्ति की उपासनाका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। 
  प्रत्येक वर्ष चार नवरात्री का विधान है।

1. चैत्र नवरात्री ( नववर्ष , चैत्र शुक्ल पक्ष )
2. शरद्कालीन नवरात्री  ( अश्विन शुक्ल पक्ष )
 दो नवरात्री गुप्त नवरात्री कहलाती है।
3. माघी नवरात्री (माघ शुक्ल पक्ष )
4. आषाढ़ी नवरात्री ( आषाढ़ शुक्ल पक्ष )

दरअसल नवरात्री का अवसर ऋतुओ के परिवर्तन का समय है। इस समय महाशक्ति के वेग की घटा जो श्रृष्टि के उद्भवव् लय का कारण है , अधिक तीव्र हो जाता है। और आराधना मैं महामाया का आह्वान अधिक सुगम हो जाता है।धार्मिक ग्रंथों मैं नवरात्र को अहोरात्र कहा गया है। इस ऋतू परिवर्तन के समय व्रत करने से पिछले संचित मल कानिकास व् मन और आत्मा से अशुद्ध विकार का निष्कासन  कर   मन ,आत्मा  व् शरीर को शुद्धिकरण किर्या करकेनवसृजन करना भी व्रत का महत्व है। साधना द्वारा चित्त पर पड़ी धुल को हटाकर स्वछ करने की किर्या करके अपनेशरीर में शक्ति भरना साधना हैं। लोक भाषा में अपने अंदर ऊर्जा रहित कोषों को उर्जामयी बनाना है। इसका अर्थ है कीप्रतिज्ञा करना कि मन , कर्म ,वचन से शुद्ध कर रहा हूँ  और आगे शुभ कर्मो द्धारा इसे शुद्ध रखूँगा। अशुभ कर्म करकेअपनी आत्मा , तन  अशुद्ध नहीं करूँगा। 
माँ।  जो सृजन का प्रतिक है निर्माण करती है वह शक्ति मेरे अंदर शुभ कर्मो का निर्माण करें। माँ शक्ति मुझे शक्ति सेओतप्रोत करें। इन भावनाओं से साधना करके अपने शरीर , आत्मा ,चित्त को मजबूत बनाना शुभ कर्मो से प्रवत होकरअपने क्रियमाण द्धारा प्रारब्ध को सही करना व् संचित करना ही शुभ कर्मो की यह किर्या ही व्रत व् साधना है।
साधना के नियम :-
दुर्गा पूजा के लिए घर के एकांत कमरे को शुद्ध करके लकड़ी की चौकी उत्तर-पूर्व दिशा में लाल कपड़ा बिछाकर उसपरयन्त्र ,चित्र व् मूर्ति प्रतिष्ठत करके पूजा स्थान बनाना चाहिए। पूजा स्थान शयन कक्ष , शौचालय से दूर साफ -सुथराहोना चाहिए। जाप के लिए रुद्राक्ष की या कमल गट्टे के प्राण-प्रतिष्ठत् संस्कारित माला का ही उपयोग करना चाहिए।माला को गोमुखी में रखना चाहिए। सुमेरु को कभी पार नहीं करना चाहिए। लाल रंग का उनी आसन या कम्बल प्रयोगकरना चाहिए। स्वयं भी शुद्ध वस्त्र हो सके तो लाल धोती धारण करना चाहिए ,इन नौ दिनों में पूर्ण ब्रह्मचर्य का पालनकरना चाहिए। जमीं पर उसी कक्ष में सोना चाहिए। मन व् आत्मा को विकारो से दूर रखें।
साधना की सामग्री :-
पूजा के बर्तन ,पात्र ,आचमनी ,लोटा ,तस्तरी ,कटोरिया ,अगरबत्ती , धूपबत्ती ,आरती पात्र ,माला , आसन ,लालचन्दन ,रोली ,सिन्दूर ,अक्षत ,गंगाजल ,शुद्ध जल , गुलाब जल ,इत्र ,कपूर ,रुई ,माचिस ,कलश ,नारियल ,शुद्ध देसी घी,पंचमेवा ,फूल -माला ,केसर , पंचपल्लव ,गुड़हल व लाल कनेर के फूल ,पंचामृत ,मिश्री ,दूध का बना प्रसाद आदि।

पूजा आरम्भ :--
शुद्ध जल हाथ में लेकर स्वयं को शुद्ध करें -

          ॐ अपवित्र: पवित्रो वा सर्वावस्थां गतॊअपि वा:
            यः स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाहाभ्यन्तरः शुचिः।।

आचमन :-तीन बार मंत्रोच्चारण के साथ जल का आचमन करें :-
ओम नारायणाय नमः
ओम केशवाय नमः
ओम माधवाय नमः
         भो दीप ब्रह्मा रूपस्त्वं कर्मसाक्षी हविघ्नक्रत् । 
        यावत कर्मस्माप्तिः स्यात् तावत्वं सुस्थिरो भव।  
दीपक जलायें :-  देवि के दाहिनी और अखंड दीप स्थापित करें :-

दीपदेवताभ्यो नमः आह्वयामी स्थापयामि नमष्कारोमि।
प्रार्थना करें है दीप देवता जब तक मेरी साधना चले तब तक आप अखंड प्रकाश अखंड ज्योति फैलाते रहे और मुझेसाधना की सफलता मैं सहयोग देँ। (अखंड दीप के साथ छेड़-छाड़ न करें उसके साथ एक छोटा दीपक अखंड दीप कीज्योति से जल कर अलग रख लें।)
दिग्बन्ध :- जहाँ हम पूजा कर रहे हैं वह कोई बढ़ा उपस्थित न हो अतः हाथ में पिली सरसों या राई लेकर दायें हाथ सेढक लें।
         ॐ अपसर्पन्तु ते भूता ये भूता भूमिसंस्थिताः। 
            ये भूता विघ्नाकर्तार्स्ते गच्छ्तु शिवाज्ञया
           अपक्रामन्तु भूतानि पिशाचा: सर्वतोदिशम् ।
             सर्वेषामविराधेन पूजाकर्म सभारम्भे।।
मंत्र बोलकर दाने समस्त दिशाओं मैं फैला दें।
गणपति पूजन :-        
सर्प्रथम गणेश जी को एक थाली में चावलों के ढ़ेरी पर पुष्पों के आसन पर स्थापित करें। हाथ मैं अक्षत लेकर :-

हरी ॐ
गणानान्त्वा गणपति ँ हवामहे पिर्याणान्त्वा पिर्यपति ँ हवामहे । निधीनान्त्वा निधिपति ँ हवामहे वसोममआहमजानि गर्भधमा त्वमजासि गर्भधम् ।
अक्षत गणेश जी को समर्पित करें और पुष्प लेकर प्रार्थना करें :-
ॐ सुमुखश्चेकदंतश्च कपिलो गजकर्णः लम्बोदरश्च विकटो विघ्ननाशो विनायकः ।। धुम्रकेतुर्गणाघ्यक्षो भालचन्द्रोगजाननः । द्वादशैतानि नामानि यः पठेन्छृणुयादपि ।।
विद्यारम्भे विवाहे च प्रवेशे निर्गमे तथा । संग्रामे संकटे चैव विघ्नस्तस्य न जायते।
पुष्प चढ़ा दें :
ॐ श्री मन्महागणाधिपतये नमः।  पुष्प चढ़ायें व् गणेश जी का ध्यान करें।
 ॐ श्री लक्ष्मिनारयणाभ्यां नमः। पुष्प चढ़ायें व् लक्ष्मी नारायण जी का ध्यान करें।
ॐ श्री उमामहेश्वराभ्यां नमः। पुष्प चढ़ाये व् उमा सहित महेस्वर जी का ध्यान करें।
 ॐ श्री वाणी हिरण्यगर्भाभ्याम् नमः। पुष्प चढ़ायें  व् ब्रह्मा जी का ध्यान करें।
ॐ शची पुरन्दराभ्यां नमः। इंद्रा इन्द्राणी का  धयान करे।
 ॐ मातृपितृचरणकमलेभ्यो नमः। माता  पिता के चरणों का धयान करें।
 ॐ इस्टदेवताभ्यो नमः। ईस्टदेवता का धयान करें।
ॐ कुलदेवताभ्यो नमः। अपने कुल के देवता का ध्यान करें।
ॐ ग्रामदेवताभ्यो नमः। अपने ग्राम के देवता का ध्यान करें।
 ॐ स्थानदेवताभ्यो नमः। अपने स्थान के देवता का ध्यान करें।
ॐ वास्तुदेवताभ्यो नमः। वास्तु देवता का ध्यान करें।
 ॐ सर्वेभ्यो देवेभ्यो नमः। सर्व देवताओं का ध्यान करें।
ॐ सर्वेभ्यो ब्राह्मणेभ्यो नमः।
ॐ एतत्कर्मप्रधानदेवताभ्यो नमो नमः।  प्रधान देवता अर्थात माता दुर्गा जी का ध्यान करें और पुष्प अर्पित कर दें।
गणेश जी को जल स्नान , पंचामृत स्नान ,पुनः शुद्ध जल से स्नान कराकर यज्ञोपवीत ,  वस्त्र ,आभूषण ,गंध ,अक्षत,पुष्प दूर्वा , इत्र , दीप ,नैवेध ,ताम्बूल ,दक्षिणा अर्पित करके आरती करें व प्रार्थना करें :-
 ॐ नमो गणेभ्यो गणपतिभ्यश्च वो नमो। नमो व्रातेभ्यो व्रात्पतिभ्यस्च वो नमो।
 नमो ग्रत सेभ्यो  ग्रत्सपतिभ्यस्च वो नमो। नमो विरुपेभ्यो विश्वरुपेभ्यश्च वो नमो नमः।
अन्यापूज्या रिद्धि-सिद्धि गणेश महाकाली , महालक्ष्मी , महासरस्वती सहित मम गृहे स्वस्थिरो प्रसन्नो वरदोभवसर्वदा।
संकल्प :-
यजमान के हाथ में पुष्प। अक्षत ,रोली ,सुपारी , दक्षिणा देकर निम्न संकल्प बुलवाएं।
ॐ विष्णुर्विष्णुर्विष्णुः  श्रीमद्भगवतो महापुरुषस्य विष्णोराज्ञाया प्रवर्त्तमानस्य अध् श्रीब्राह्मणोऽन्हि द्वितीयपरार्धे श्री श्वेतवाराहकल्पे वैवस्वतमन्वन्तरे अस्टाविंशतितमे कलियुगे कलिप्रथमचरणे जम्बूद्वीपे भरतखण्डे भारतवर्षे आर्यावर्तेकदेशान्तर्गते अमुक छेत्रे , अमुक संवत्सरे , अमुकायने , अमुक ऋतॊ महामाङ्गल्यप्रदमासोत्तमे मासे अमुक मासे अश्विन मासे शुक्ल पक्षे प्रतिपदा तिथौ अमुक वासरे -- अपना नाम , पिता का नाम , गौत्र बोलकर उत्पन्नोहं ममात्मनः सह्पुत्रस्त्रीबान्धवस्य श्रीनवदुर्गानुग्रहतो दीर्घायुरारोग्येश्वर्यादिवृद्धयर्थं इह जन्मनि जन्मान्तरे व सकलदुरितोपशमनार्थं तथा अखिलआधिव्याधिजरापीड़ामृत्यु परिहार्थं सर्वार्थ कामना सिध्यर्थे दुर्गा पूजा विधानम् तथा साधनम् करिष्ये।
बोलकर पुष्प अक्षत आदि पृथ्वी पर छोड़ दें।
कलश पूजन :-
चौकी से दाहिने (उत्तर दिशा ) के कोने में स्वस्तिक बना कर वहां पर भुर-भूरि मिटटी की वेदी बनाकर उसमे जौ व धनके दानें बिखेर दें। उसपर कुमकुम ,अक्षत , फूल ,अर्पित कर पानी से भर कर कलश स्थापित करें। इस कलश मेंपंचधातु। पंचौषधि तीर्थ का जल , कूप का जल ,सुपारी ,दूब ,हल्दी की गाँठ ,दाल दें। उसके ऊपर पंचपल्लव लगाकरउसको चावल से भरे हुए पात्र से ढक दें। अब नारियल पर स्वास्तिक बना कर लाल कपड़ा लपेटकर कलश पर स्थापितकर दें। जल का छींटा देकर अक्षत ,फूल से नारियल की पूजा करें। कलश पर दायां हाथ रखकर वरुण देव का आह्वानकरें :-
सर्वे समुद्रः सरिता स्तीर्थानि जलदा नदाः। आयुंते देव पूजार्थ दुरितक्षय कारकाः।
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती। नर्मदे सिंधु कावेरी जलेस्मिन् सन्निाधि कुरु।।
कलश पर कुमकुम का छींटा दें।  पुष्माला चढ़ाएँ। दक्षिणा रखें।
अमामपतये नमः प्रसन्नो भव। अनया पूजया वरुणधावाहिता देवता प्रीयन्ताम् न ममः।
(कलश तथा वेदी पर कुछ जल नित्य जरूर डालते रहें। )

संक्षिप्त गुरु पूजन करें।
दुर्गा पूजा :-
आवाहन :-
आगच्छ त्वं महादेवि। स्थाने स्थिर भवः।
यावत पूजा करिष्यामि तावत त्वं सनिधौ भवः।
श्री जगदम्बायै दुर्गादेव्यै नमः।
दुर्गादेवीमवाहयामी आवाहनार्थे पुष्पांजलि समर्पयामि। (पुष्प समर्पण करें )
इसके बाद माँ दुर्गा देवी की विभिन्न उपचारो से पूजा करनी चाहिए।
आसन ,पाधः ,अर्घ्य ,आचमन ,स्नान ,स्नानार्थे आचमन ,दुग्ध स्नान ,दधि स्नान ,घृत स्नान ,मधु स्नान ,शर्करास्नान ,पंचामृत स्नान ,गंधोधक स्नान ,शुद्धोदक स्नान ,आचमन ,वस्त्र ,सौभाग्य सूत्र ,चन्दन ,कुमकुम , काजल,दुर्वांकुर , विल्वपत्र  ,आभूषण , पुष्प माला ,सौभाग्य पेटिका ,धुप ,दीप ,नैवेध ,आचमन ,फल ,ताम्बूल ,दक्षिणा ,एवंइसके बाद आरती करनी चाहिए।
प्रदक्षिणा :-
यानि कानि च पापानि पन्मान्तरकृतनि च
तानि सर्वाणि नश्यन्तु पदे।
श्री जगदम्बायै दुर्गादेव्यै नमः।
प्रदक्षिणा समर्पयामि।
मंत्र पुष्पांजलि :-
श्रद्धया सिक्तया भक्त्या हादेप्रेरणा समर्पित
मंत्रपुष्पांजलि कृप्या प्रतिगृह्यतां
श्री जगदम्बायै दुर्गादेव्यै नमः।
मंत्रपुष्पांजलि समर्पयामि।
नमस्कार :-
या देवि सर्वभूतेषु मातृरुपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
श्री जगदम्बा दुर्गादेव्यै नमः।
नमस्करण समर्पयामि।
मंत्रहीन क्रियाहीन भक्तिहीन सुरेश्वरि।
यत्पूजितं मया देवि परिपूर्णं तदस्तु मे।
श्री जगदम्बायै दुर्गादेव्यै नमः।
क्षमायाचना समर्पयामि।
अर्पण :-
तत्सद् ब्रह्मार्पणस्तु।
ओम विष्णवे नमः विष्णवे नमः विष्णवे नमः।

इस पूजन के बाद अपने संकल्प मैं कहे हुए मनोकामना की सिद्धि के लिए निम्न मंत्र की ९ दिन तक श्रद्धा अनुसारसुबह शाम दोनों समय यथाशक्ति मंत्र जाप करें।

  मंत्र :- ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै।
इस मंत्र की न्यास विधि दुर्गासप्तशती में से ले लें।
दुर्गा सप्शती का नित्य पाठ करें। दुर्गा कवच ,अर्गला श्तोत्र , किलक , देवीर्थशिर्षम। रात्रिसूक्त  का नित्य पाठ भी करना चाहिए।
प्रत्येक दिन माँ जगदम्बा के अलग -अलग स्वरूपों का ध्यान करना चाहिए।
प्रथम शैलपुत्री च द्धितीयं ब्रह्मचरणी
तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम
पंचम स्कन्दमातेति षष्ठं कत्यानिति च
सप्तम कालरात्रीति महागौरी चष्‍टमम्
नवमंn सिद्धिदात्री च नवदुर्गाः प्रकीर्तिका
उक्तन्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना।


                      आचार्य अनिल वर्मा 
                मास्टर वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र 
              C7/73 First Floor ,Pradeep Bhatia Road 
                    ROHINI DELHI -110085
                www.aryaastrologer.com
              email-aryaastro@gmail.com
                 9811715366 , 8826098989